भोपाल कोटरा सुल्तानाबाद में 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं| बताया जा रहा है, कि यह सब शीतला माता मंदिर के पास पार्क में सार्वजनिक रूप से घूमते नजर आते थे| इन पॉजिटिव लोगों के पाए जाने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने का डर हो गया है|
सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन को जनता सतर्कता से पालन नहीं कर रही है और लापरवाही के कारण शहर में केस बढ़ते चले जा रहे हैं जो घातक सिद्ध हो सकते हैं|